फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl students put a moha by presenting Har Har Gange drama

छात्राओं ने हर-हर गंगे नाटिका प्रस्तुत कर मोहा मन

Tue, 12 Jan 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Girl students put a moha by presenting Har Har Gange drama
सैयदराजा। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में सोमवार को गंगा अविरल स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय की छात्राओ ने हर-हर गंगे नामक लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नाटिका की थीम श्वेता सिंह ने तैयार की थी।
विज्ञापन

नाटिका में इंटर की छात्राओं ने वर्तमान में हो रहे गंगा प्रदूषण के कारणों व विनाशकारी परिणाम का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। शिक्षिका सोनिया ने गंगा का अवतरण व कोरियोग्राफी में सहयोग किया। छात्रा नरगिस, रिमझिम, पूजा, सानिया, प्रिया, रुबीना आदि छात्राओ ने नाटिका में अभिनय किया। विशेष रूप से गंगा बनी बालिका ने साक्षात मां गंगा के अवतरण का सजीव चित्रण किया। छात्राओं की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। निर्देशन डा. सुभद्रा कुमारी व श्वेता सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुशीला देवी, तनु, डा. विजय, कुसुमलता, चंद्रकिरण, मालती राय, पंकज आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed