Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   girl child molestation and murder in chandauli Three people arrested by police

यूपी में खौफनाक वारदात: छह साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की थी हत्या, भूसे के ढेर में मिला था शव

Wed, 29 Oct 2025 05:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 29 Oct 2025 05:10 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव मिलने के बाद से ही घरवालों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
girl child molestation and murder in chandauli Three people arrested by police
हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के अलीनगर थाने के एक गांव में भूसे के ढेर में मिली छह वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। आरोपी भी इनमें से एक हो सकता है। बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा हो सकता है। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मजदूर की छह साल की बेटी सोमवार की रात लगभग आठ बजे अपने चाचा के घर से अपने घर वापस आ रही थी।
विज्ञापन


उसी समय बारिश शुरू हो गई। ऐसे में परिवार वालों ने सोचा कि बच्ची कहीं छिपी होगी। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने रात 9 बजे से बालिका की तलाश शुरू की। पूरे गांव में खोजने पर भी वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Gyanvapi Case: सील वजूखाने के ताले पर लगे कपड़े को बदलने पर पूरी हुई सुनवाई, 10 नवंबर आएगा आदेश
 

Trending Videos

इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच रात में एक बजे घर से 50 मीटर दूर भूसा रखने के लिए बने छावनी के पास गए तो मासूम का कपड़ा व अंदर बिस्कुट, कुरकुरे के पैकेट और गुटका का पाउच मिला।

शक होने पर भूसे को हटाया तो उसमें बालिका का बिना कपड़े का शव मिला। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई और उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

बालिका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने मंगलवार को ही तीन संदिग्धों को पकड़ा था। उनसे बुधवार को भी पूछताछ होती रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन संदिग्धों में से ही घटना का मुख्य आरोपी है, जो जल्द ही बेनकाब हो जाएगा। तीनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

कपड़े पर खून और शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान
भूसे में मिला बालिका का शव नग्न अवस्था में था। वहीं पास में उसका कपड़ा मिला था जिसपर हल्के खून के निशान थे। वहीं शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे यानि संभावना है कि जोर जबरदस्ती के दौरान बालिका को काफी मारा-पीटा भी गया होगा। उसका मुंह बंद कराने के लिए उसके मुंह को जोर से दबाया गया होगा। मुंह पर भी लाल निशान थे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात आ रही है। इससे पता चलता है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी ने मात्र छह साल की मासूम बच्ची के साथ जिस निर्ममता से घटना को अंजाम दिया है वह एक सामान्य व्यक्ति के वश की बात नहीं है। यह कोई मनोरोगी ही कर सकता है। तीन संदिग्धों में एक व्यक्ति पर पुलिस की शक की सुई लटकी है।

मां ने कहा जब तक मेरी बेटी नहीं आ जाती, नहीं दूंगी खाना
घटना की रात बालिका का पिता घर आया और पत्नी से खाना मांगने लगा। मां ने कहा कि बेटी घर नहीं आई है। इसपर पिता ने कहा कि वह दोबारा छठ घाट पर चली गई होगी या फिर किसी के घर होगी। पिता बच्ची को लेकर उतना चिंतित नहीं था। क्योंकि उसे मालूम था कि बच्ची मुहल्ले की मुंहबोली है किसी न किसी के घर या फिर गली में खेल रही होगी। 

बालिका की मां ने उसकी एक नहीं सुनी और कहा कि जब तक मेरी बेटी नहीं आ जाती तब तक आपको खाना नहीं दूंगी। इसके बाद पिता अपने भाइयों और परिजनों के साथ रात करीब आठ बजे बच्ची को खेाजना शुरू किया। सबसे पहले छठ घाट पर गए पर वहां न होने पर गांव में सघनता से खोज करने लगे। रात करीब 11 बजे बच्ची का शव मिला। इसके बाद मंगलवार और बुधवार तक उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह रह-रहकर बेसुध भी हो जा रही थी। पूरे दिन गांव में लोगों और पुलिस का आना-जाना रहा।

मासूम बेटियों के साथ दरिंदगी की प्रमुख घटनाएं

  • 13 जुलाई 2025--मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ डराकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। खुलासा पांच महीने की गर्भवती होने के बाद हुआ।
  • 6 जुलाई 2025 को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग संग पड़ोस के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
  • 16 जून 2025 को शहाबगंज थाना क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक ने 10 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग छात्रा कोचिंग सेंटर पढ़ने गई थी, तब उसके संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
  • 15 मार्च 2025 को चंदौली जिले के एक गांव में होली की रात एक व्यक्ति नाबालिग को घसीटकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया।
  • 13 मार्च 2025 को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुठभेड़ में उसको गिरफ्तार किया।
  • 4 जनवरी 2023 को मुगलसराय कोतवाली के चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में कक्षा नौवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना हुई। साथ ही डराने के लिए ब्लेड से उसके शरीर पर जगह-जगह काटा भी गया।
 
अश्लील साइटों पर लगे रोक
सेाशल मीडिया या गंदी साइटों की वजह से एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा समाज गंदे विचारों से भर गया है। इन साइटों पर नार्मल नहीं बल्कि अबनार्मल संबंध दिखाए जा रहे हैं जिससे देखने वाला सोचता है कि हम भी ऐसा कर सकते हैं। स्थिति यह हो गई है कि आज कोई महिला सुरक्षित नहीं है चाहे छह साल की बच्ची है या फिर 60 साल की बुजुर्ग महिला। सरकार को ऐसी साइटों पर पूरी तरह से प्रतिबंधित करना चाहिए या फिर सेंसरशिप करनी होगी, तभी समाज बच पाएगा। -प्रो.संजय गुप्ता, वरिष्ठ मनोचिकित्सक, सर सुंदरलाल चिकित्सालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed