फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl absconds with jewelery and cash from CO's residence

Chandauli News: सीओ के आवास से गहने और नकदी लेकर युवती फरार

Sun, 04 Aug 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Girl absconds with jewelery and cash from CO's residence
चंदौली। जिले के एक सीओ की रिश्तेदार जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। युवती मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। युवती के मौसा ने सदर कोतवाली में कुछ युवकों और उनके स्वजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के साथ युवती को भी बरामद कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से युवती सीओ के साथ उनके आवास में रह रही थी। वह सीओ की नजदीकी रिश्तेदार बताई जा रही है। आरोप कि विगत 28 जुलाई को सुबह लाखों के गहने और नकदी लेकर वह एक युवक के साथ फरार हो गई। अगले दिन युवती के मौसा ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि बिहार के कुछ युवक और उनके परिजन युवती को ब्लैकमेल कर रह थे। युवती पहले भी उनको पैसे दे चुकी थी। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीओ सदर राजेश राय ने बताया एक सीओ के आवास से युवती जेवर और नकदी लेकर भाग गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed