फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ghats will be illuminated with 43 thousand lamps on Dev Diwali

Chandauli News: देव दीपावली पर 43 हजार दीपों से जगमग होंगे घाट

Thu, 14 Nov 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Ghats will be illuminated with 43 thousand lamps on Dev Diwali
पीडीडीयू नगर। देव दीपावली पर जिले में बलुआ घाट और मानसरोवर तालाब पर दीपदान का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोनों जगहों पर 43 हजार दीप जलाए जाएंगे। पूजा समितियां तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर की गया काॅलोनी स्थित श्रीसूर्य देव मंदिर और मानसरोवर तालाब के किनारे देव दीपावली पर 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। श्रीसूर्य मंदिर के संस्थापक कृष्ण गुप्ता ने बताया कि आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है। वहीं, चहनिया ब्लॉक के बलुआ घाट पर गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया कि महोत्सव के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और विशिष्ट अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद रहेंगे। समिति के संचालक अरविंद पांडेय ने बताया कि इस बार दो मंच बनाए जाएंगे। अतिथि जेटी पर बैठकर गंगा आरती देखेंगे। वहीं, स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से घाट पर 32 हजार दीप जलाए जाएंगे। शशि लाल यादव और माया सिंह चौहान के अलावा स्थानीय कलाकार भी समारोह में प्रस्तुतियां देंगे। बताया कि पार्किंग की व्यवस्था बाल्मिकी इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर की गई है। गंगा में सुरक्षा के लिए एनडीआरएम के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

-------------------
पुलिस ने अभी नहीं की सुरक्षा व्यवस्था
देव दीपावली पर बलुआ घाट और मानसरोवर तालाब पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ती है लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के कोई इंतजाम अभी नहीं किए। एएसपी विनय सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी तक कोई विशेष योजना नहीं बनाई गई है। बृहस्पतिवार को सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में रणनीति बनाकर सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed