फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Getting date for ultrasound after two months

Chandauli News: अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रही दो महीने बाद की तारीख

Wed, 22 May 2024 04:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Getting date for ultrasound after two months
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए दो महीने बाद की तारीख मिल रही है। रोज 150 से ज्यादा मरीजों को डॉक्टर अल्ट्रासाउंड लिखते हैं लेकिन 50 से 60 की जांच हो पाती है। बचे लोगों का नंबर दो महीने के बाद आता है। ऐसे में लोग निजी केंद्रों में पैसे खर्च कर जांच करने के लिए मजबूर हैं। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल, चंदौली में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को पहले दो महीने बाद का समय दिया जाता था। जहां जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1000 से ज्यादा की ओपीडी है। उसमें करीब 150 मरीजों का अल्ट्रासाउंड चिकित्सकों द्वारा लिखा जाता है, लेकिन अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मात्र 50 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। बाकी मरीजों का नंबर दो महीने के बाद आता है। इमरजेंसी में मरीज को निजी जांच केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। रुपये खर्च करने के साथ मरीजों को दौड़भाग करनी पड़ती है। स्थानीय निवासी शीतला प्रसाद सिंह ने बताया कि दो महीने बाद अल्ट्रासाउंड के लिए नंबर आया है। इसके लिए तीन दिन से दौड़ रहा हूं। पीडीडीयू नगर के संजू ने बताया कि मुझे भी दो महीने बाद की तारीख मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed