फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Get the bail of history-sheeters canceled through effective advocacy

Chandauli News: प्रभावी पैरवी से रद्द कराएं हिस्ट्रीशीटरों की जमानत

Mon, 08 Jul 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Get the bail of history-sheeters canceled through effective advocacy
चंदौली। लूट, हत्या, दुष्कर्म और पशु तस्करी जैसे मामलों के आरोपियों पर पैनी नजर रखे। साथ ही प्रभावी पैरवी कर टॉप टेन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की जमानत अर्जी रद्द कराएं। रविवार को पुलिस लाइन में सभी थानों के पैरोकारों के साथ बैठक में ये बातें एसपी आदित्य लांग्हे ने कहीं। एसपी ने कहा कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कर आरोपियों की सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अब अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी। हत्या, लूट, डकैती, सामूहिक दुष्कर्म, पशु तस्करी और वाहन चोरी के मामलों में जमानत पर चल रहे आरोपियों की सूची तैयार कराई जा रही है। ऐसे अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। साथ ही टॉप टेन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों को सजा दिलाने, जमानत रद्द करने के लिए प्रभावी पैरवी की जाए। उन्होंने तीन साल पुराने मुकदमों की प्रमुखता से पैरवी करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed