फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Get out of important work, otherwise action will be taken

जरूरी काम से निकले बाहर, नहीं तो होगी कार्रवाई

Tue, 11 May 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Get out of important work, otherwise action will be taken
चंदौली। वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू प्रभावी है, ताकि लोग घरों में रहे और संक्रमण की रफ्तार को रोका जा सके। इसका पालन कराने के लिए सोमवार को सदर एसडीएम डॉ. संजीव सिंह व तहसीलदार ने मय फोर्स के साथ नगर में भ्रमण किया। इस दौरान बाजार में चोरी से दुकान खोलने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोग धड़ाधड़ अपनी शटर बंद करने लगे। बावजूद इसके कई दुकानें एसडीएम की नजर में आ गयी।
विज्ञापन

एसडीएम ने दुकानदारों को सचेत किया कि यदि अब दुकान खुला पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी जो इस वक्त देश में तेजी से फैल रही है, जो इस बीमारी की जद में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। इससे बचने के लिए घरों में रहना अति आवश्यक है। कहा कि यदि कोई आवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकले। अपने आप को पूरी तरह सेनिटाइज कर लें और चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करें ले। कहा कि यदि कोई भी बिना वजह बाजार में घूमते नजर आया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लॉक डाउन के दौरान कोई भी दुकानदार खुला पाया गया तो उसके दुकान का चालान किया जाएगा। इस दौरान सदर कोतवाल अशोक मिश्रा, एसआई मनोज पांडेय, सुनील यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed