फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Get five thousand people examined daily

रोजाना कराएं पांच हजार लोगों की जांच: प्रभारी मंत्री

Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Get five thousand people examined daily
चंदौली। कोविड संक्रमण रोकने को अफसर की मुस्तैदी जरूरी है। रोजाना जिले में पांच हजार लोगों की आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच जरूरी है। लक्षण वाले मरीजों में मेडिसिन किट का वितरण सक्रियता से हो। कंट्रोल रूम के माध्यम से होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की निगरानी और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाय। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में इंट्रीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर तथा सर्विलांस सेल का निरीक्षण करने के पश्चात समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी रमाशंकर सिंह पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिये ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं प्रभावी रोकथाम के लिए जिले में टू लेवल के पांच अस्पताल संचालित हैं। इन अस्पतालों में कुल 33 वेंटिलेटर हैं। कहा कि कोविड अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में बेड तथा आक्सीजन सिलेंडर एवं दवाइयों उपलब्ध है। कहा कि मई माह में कुल 5664 व्यक्ति होम आइसोलेशन रहते हुए स्वस्थ्य हो चुुके हैं। शहरी क्षेत्र में 65 तथा ग्रामीण इलाकों में 734 निगरानी समितियों के द्वारा होम आइसोलेशन वाले मरीजों की देखभाल किया जा रहा है। अब तक कुल 19938 मेडिसिन किट का वितरण लक्षण युक्त मरीजों में किया जा चुका है। जरुरमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कुल कुल 13 कम्यूनिटी किचन सक्रिय हैं। जिले में गेंहू क्रय केंद्रों पर 36360 एमटी गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की गई है। बताया कि कोरोना के संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत जनपद में समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्ण है।
विज्ञापन

मंत्री रमाशंकर पटेल ने कहा कि सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। ऐसे में अफसर भी सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करें। नि:शुल्क राशन का ठीक से वितरण होना चाहिए। कहा कि कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीनेशन सबसे कारगर है। ऐसे में सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन जरूरी है। निजी अस्पतालों के द्वारा ज्यादा फीस वसूली की शिकायत पर निगरानी करने पर जोर दिया। इस दौरान विधायक साधना सिंह, एसपी अमित कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आरआर राम्या, एडीएम अतुल कुमार, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डॉ. बीपी द्विवेदी सहित अन्य अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता
चंदौली। प्रभारी मंत्री ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आक्सीजन प्लांट के संचालन तथा उपलब्धता को भी परखा। उन्होंने अफसरों को आक्सीजन की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की सुस्ती नहीं बरतने की हिदायत दी। कहा कि संक्रमित मरीजों के जीवन की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।

चंदौली। प्रबोधिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय महादेव सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में एक हजार दवाओं का किट प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल को सौंपा। बताया कि लोगों को संक्रमण से दूर रखने में दवाएं काफी कारगर साबित होगी। कहा कि कोरोना महामारी से बचने एवं निरोग रहने हेतु विटामिन सी, विटामिन डी, जिंक एवं पैरासिटामाल की दवाओं को मेडिसिन किट में पैक किया गया है। संस्था के द्वारा वाराणसी, गाजीपुर, भदोही, बलिया एवं जौनपुर में नि:शुल्क मेडिसिन किट वितरण करने की योजना है। यह अभियान विश्वनाथ किशन दास चैरूटेबल ट्रस्ट के चैयरमैन रमेश कारवा, इंडिया बूल्स फाउंडेशन की नीलू शर्मा के सहयोग से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed