फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gave notice of three hours and cut off electricity for seven hours

Chandauli News: तीन घंटे की सूचना दी और सात घंटे काट दी बिजली

Fri, 27 Sep 2024 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
Gave notice of three hours and cut off electricity for seven hours
पीडीडीयू नगर। विद्युत निगम के अफसरों लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को चंदासी उपकेंद्र के एक्सईएन की ओर से तीन घंटे बिजली कटौती की सूचना अखबारों में प्रकाशित कराई गई। इसके बावजूद सुबह नौ से अपराह्न चार बजे तक सात घंटे बिजली कटौती की गई। दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रहने से पूरे इलाके के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पड़ाव से सुभाष पार्क तक बन रहे सिक्स लेन के किनारे बिजली के तार और खंभे बदलने के लिए चंदासी उपकेंद्र से सुबह नौ से दोपहर 12 बजे कटौती की सूचना विद्युत निगम की ओर से प्रकाशित कराई गई थी। इसके बावजूद अपराह्न चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ता दोपहर 12 बजे से बिजली का इंतजार करते रहे लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं हुई। लोग उपकेंद्र और अधिकारियों को फोन करते रहे लेकिन कब आपूर्ति बहाल होगी, इसकी कोई जानकारी भी नहीं मिल पाई। इसके बाद अपराह्न चार बजे बिजली आपूर्ति शुरू की गई। विद्युत वितरण खंड-2, मुगलसराय के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि लगातार बारिश होने और उपकेंद्र की सीटीपीटी में गड़बड़ी आने के कारण आपूर्ति बहाल करने में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed