{"_id":"6a97297bcf5966548e03d387","slug":"gates-of-three-dams-were-opened-chandauli-news-c-189-1-svns1012-153925-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तीन बांधों के फाटक खोले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तीन बांधों के फाटक खोले गए
विज्ञापन
चकिया में लतीफशाह वीयर से गिरता पानी। संवाद
- फोटो : 1
चकिया/शिकारगंज/नौगढ़। लगातार तेज बारिश के कारण क्षेत्र के बांधों में पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसके देखते हुए मंगलवार को मूसाखांड, नौगढ़ और भैसोड़ा बांध के फाटक खोल दिए गए हैं। तीनों बांधों से 43,854 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे बाढ़ की आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग ने उत्तर प्रदेश और और बिहार प्रशासन को पत्र लिखकर अलर्ट किया है।
जिले में चंद्रप्रभा, भैसोड़ा, मूसाखांड और नौगढ़ समेत चार प्रमुख बांध हैं। सोनभद्र के नगवां बांध का पानी नौगढ़ बांध में आता है। नौगढ़ बांध से पानी छोड़ने पर मूसाखांड बांध में जाता है। इसका पानी लतीफशाह बीयर से होते हुए कर्मनाशा नदी के रास्ते बिहार में चला जाता है। भैसोड़ा बांध का पानी भी कर्मनाशा नदी में जाता है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार ने बताया कि भैसोड़ा बांध से 402 क्यूसेक, नौगढ़ बांध के 15 फाटक खोलकर 18,840 क्यूसेक और मूसाखांड बांध से सात फाटक खोलकर 24,612 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, लतीफशाह बीयर से 16,022 क्यूसेक तथा मुजफ्फरपुर बीयर से 1,854 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण जलाशयों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है। हालांकि, चंद्रप्रभा बांध अभी क्षमता से 12 फीट खाली है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बारिश के कारण बांधों में पानी एकत्र हो रहा है। बांधों की सुरक्षा और जलस्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सभी बांधों की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश के समीपवर्ती जनपदों के प्रशासन को पत्र के माध्यम से अलर्ट किया गया है।

चकिया में लतीफशाह वीयर से गिरता पानी। संवाद- फोटो : 1