फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Garbage disposal center being built at district headquarters

जिला मुख्यालय पर 33 लाख रुपये की लागत से बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र

Wed, 20 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal center being built at district headquarters
चंदौली। चंदौली जिला मुख्यालय स्थित आदर्श नगर पंचायत में निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए 33 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ सेंटर (कूड़ा निस्तारण केंद्र) जल्द बन कर तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण अगस्त के पहले सप्ताह तक पूर्ण हो जाएगा। इससे सड़क किनारे फेंके जा रहे सूखे व गीले कचरे की समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे चारों तरफ फैल रही गंदगी से निजात मिलेगी और नगर साफ सुथरा नजर आएगा।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित नगर पंचायत की कुल आबादी लगभग तीस हजार है। इस नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। नगर में रोजाना लगभग चार मिट्रिक टन सूखा व गीला कूड़ा कचरा निकलाता है। इसे कूड़े के निस्तारण का इंतजाम नहीं होने से जहां-तहां फेंक दिया जाता है। अब इसके लिए मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच कांशीराम आवास के पाकेट संख्या-दो के पास उपलब्ध जमीन में एमआरएफ सेंटर बनाया जा रहा है। लगभग 33 लाख रुपये से कूड़ा निस्तारण केंद्र लगभग 15 दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें लगाए गए मशीन से कूड़े का रिसाइकिल किया जाएगा। फिलहाल नगर में निकलने वाले कूड़े को सावजी पाखरे के पास हाईवे किनारे स्थित गड्ढे में गिराया जा रहा है। इससे सड़क के किनारे गंदगी होती है इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित हो जाने से इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

चंदौली। सदर नगर पंचायत में स्थापित किए जा रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र में जैविक खाद तैयार किया जाएगा। इसका उपयोग आर्गेनिक खेती के लिए किया जाएगा। इससे नगर पंचायत के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी। वहीं कूड़ा निस्तारण की समस्या से भी समाधान हो जाएगा। सदर नगर पंचायत को स्वच्छ रखने को लेकर हर स्तर से प्रयास किए जाते हैं। नगर के सभी वार्डों में सफाई कर्मियों को तैनात कर सफाई करायी जाती है। वहीं ट्रैक्टर लगाकर कूड़े को उठवाने का काम भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के कूड़े कचरे के समाधान के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जा रहा है। इसका कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद कचरे का निस्तारण शुरू कर दिया जाएगा। रविंद्रनाथ गोंड,नगर पंचायत अध्यक्ष चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed