फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganja smuggled under guise of fish goods worth 1 crore rupees seized from truck three smugglers arrested

UP Crime: मछली की आड़ में गांजे की तस्करी, ट्रक से 1.15 करोड़ का माल बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 09:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Jan 2026 09:30 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गांजा उड़ीसा से बिहार ले जाया जा रहा था, जिसे मृत मछली की खेप में छिपाकर तस्करी की जा रही थी।
 

विज्ञापन
Ganja smuggled under guise of fish goods worth 1 crore rupees seized from truck three smugglers arrested
मीडिया को कार्रवाई की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: चंदौली में मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सैयदराजा पुलिस व स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान में एक ट्रक से 435 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष विंधेश्वरी पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ट्रक के जरिए अवैध मादक पदार्थ चन्दौली होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एनएच-02 उत्तरी लेन, काले शाह बाबा की मजार के पास बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान चन्दौली की ओर से आ रहे ट्रक रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में चालक सहित तीन युवक सवार थे। 
विज्ञापन


पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन में मछली लदी है, जिसे बिहार ले जाया जा रहा है। तलाशी के दौरान ट्रक में बर्फ के साथ 20 कैरेट मृत प्यासी मछली रखी मिली, जिसके नीचे 18 बंडलों में छिपाकर भारी मात्रा में गांजा रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने सभी 18 बंडलों को तौलवाया, जिनका कुल वजन 435 किलो 500 ग्राम निकला। मौके पर ही गांजा जब्त कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा से लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। 

पुलिस से बचने के लिए उन्होंने गांजे को मृत मछली के कार्टूनों के नीचे छिपा रखा था, लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रियांशू पटेल निवासी विशुनपुरा, प्रदीप कुमार निवासी विशुनपुरा और अखिलेन्द्र प्रताप निवासी विशुनपुरा, थाना मड़िहान, जिला मिर्जापुर के रूप में हुई। प्राथमिकी दर्ज कर उनपर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed