फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganja Jamuni culture seen in Roza Iftar

Chandauli News: रोजा इफ्तार में दिखी गंजा जमुनी तहजीब

Sat, 22 Mar 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ganja Jamuni culture seen in Roza Iftar
जिले में रमजान का महीने आखिरी चरण में पहुंचने लगा है। इसके साथ ही सामूहिक रोजा इफ्तार का दौर तेज हो गया है। शुक्रवार को जगह जगह आयोजित रोजा इफ्तार में गंगा जमुनी तहजीब दिखी। लोगों ने इफ्तार कर अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के अलीनगर जामा मस्जिद पर आयोजित रोजा इफ्तार में अमन चैन और सबकी बेहतरी की दुआएं मांगी गई। इस दौरान इमाम शम्स आलम ने कहा कि रोजा हम सभी को अमन चैन और भाईचारा की सीख देता है। हम सभी को मिलकर त्योहार मनाना चाहिए। इस मौके पर नायाब अहमद रिकू, हाजी इलियास, कयामुद्दीन, इफ्तेखार अहमद, अकील अहमद बाबू, जमील खां, हाजी मुन्नू, राजाराम सोनकर, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित धाना शहीद मस्जिद में शुक्रवार को नौजवानों द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मगरिब के अजान की सदाओंके साथ रोजेदारों ने खजूर के साथ रोजा खोला। इफ्तार में विभिन्न प्रकार के व्यंजन थे। इफ्तार के बाद लोगों ने एक साथ अल्लाह से देश की खुशहाली, एकता और अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान मुख्य रूप से राजू हाशमी ,इनाम भाई,सुद्धन राइन,सलीम अहमद,सरवर हाशमी,सिराजुद्दीन भुट्टू,निजामुद्दीन, जुम्मादिन इद्रीस, शमेशर, आफताब, अंसार बाबू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed