{"_id":"64ecedb679592df1e2041074","slug":"gangster-action-on-three-accused-of-robbery-chandauli-news-c-189-1-svns1013-1810-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लूट के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लूट के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
नौगढ़। लौवारी मार्ग पर तमंचे के बल पर लूट करने वाले तीन लुटेरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तीनों आरोपियों की संपत्ति चिन्हित करने का निर्देश दिया है। लूटपाट से अर्जित संपत्ति कुर्क की जाएगी।
पुलिस ने सोनभद्र के पन्नूगंज थाना निवासी सहनपुर गांव के सुरेंद्र और सोनू तथा केतार गांव निवासी संजय मौर्य पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। यह केस थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार ये सभी शातिर अपराधी हैं जो लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। थाना क्षेत्र में इन बदमाशों ने कुछ दिनों पहले लूटपाट की घटना का अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके विरुद्ध बिहार में भी दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल कर एसपी के आदेश पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस अपराध से अर्जित इनकी संपत्ति चिह्नित करने के बाद कुर्की की कार्रवाई भी करेगी। एएसपी सुखराम भारती ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर इनकी संपत्ति चिन्हित की कार्रवाई की जा रही है।