फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga water level increased by 64 cm in 24 hours

Chandauli News: 24 घंटे में 64 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर

Tue, 20 Aug 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level increased by 64 cm in 24 hours
पीडीडीयू नगर। चंदौली में पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 64 सेंटीमीटर बढ़ गया है। करीब ढाई सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा बढ़ रही हैं। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत बढ़ गई है। रविवार की शाम गंगा का जलस्तर 67.28 मीटर था जबकि सोमवार 67.92 मीटर पर पहुंच गया। बाढ़ का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है, जिससे 2.76 मीटर ही नीचे गंगा बह रही हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। चंदौली में करीब एक सप्ताह पहले गंगा के बढ़ते जलस्तर में ठहराव हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद पांच दिनों तक लगातार गंगा का जलस्तर घटने लगा। वहीं शुक्रवार की शाम से फिर से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से दी गई बुलेटिन में सोमवार की शाम तक गंगा का जल स्तर एक सेमी प्रति घंटे की बढ़ोतरी के साथ 67.28 मीटर दर्ज किया गया। वहीं रविवार की शाम के जलस्तर 67.28 मीटर था। 24 घंटें में करीब 64 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। गंगा के जलस्तर का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर,खतरे का निशान 71.26 मीटर और उच्चतम बाढ़ बिंदु 73.9 मीटर है। सोमवार को चहनिया क्षेत्र के बलुआ घाट को गंगा फिर से अपने आगोश में लेने लगी हैं। वहीं, पड़ाव क्षेत्र के अवधूत भगवान राम घाट की सीढि़यां डूब गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed