फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga water level drops 1.06 meters below the danger mark; boat operations suspended.

Chandauli News: लाल निशान से 1.06 मीटर नीचे पहुंची गंगा, नावों का संचालन बंद

Sun, 23 Aug 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level drops 1.06 meters below the danger mark; boat operations suspended.
टांडाकला में बढ़ता गंगा का जलस्तर व बंद पड़ा नाव का संचालन। संवाद
पीडीडीयू नगर। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार कुछ थमी है। पिछले 24 घंटे में 20 सेमी तक जलस्तर बढ़ा है। प्रति घंटे एक सेमी की गति से जलस्तर में बढ़ाव हो रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की शाम छह बजे तक जलस्तर 69.2 मीटर तक पहुंच गया। इसके पहले शुक्रवार की शाम छह बजे तक 69 मीटर था। इस समय गंगा चेतावनी बिंदु से 1.06 मीटर नीचे बह रही है। नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

पड़ाव, कुंडा खुर्द, कुंडा कला सहित अन्य गांवों में खेतों के समीप तक गंगा जल स्तर पहुंच गया है। चहनिया और धानापुर ब्लॉक के तटवर्ती इलाकों में सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। यही नहीं बलुआ सहित अन्य घाटों पर चेंजिंग रूम पानी में डूब गया है। वहीं श्ममान घाट डूबने से लोगों को अंतिम संस्कार में दिक्कत हो रही है। प्रशासन ने गंगा में नावों का संचालन बंद कर दिया है। हालांकि कुछ नाविक बिना लाइफ जैकेट के नाव चला रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है। वहीं 71.262 मीटर पर खतरे का निशान है। वहीं 09 सितंबर 1978 को आई बाढ़ के दौरान गंगा का जल स्तर सर्वाधिक 73.901 मीटर तक पहुंच गया था। इस तरह वर्तमान में जिले में गंगा चेतावनी बिंदु से 1.06 मीटर नीचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडाकला संवाददाता के अनुसार गंगा नदी में लगातार हो रही जलस्तर की वृद्धि और तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने टांडा-कैथी घाट पर संचालित सरकारी मुफ़्त नाव सेवा को शनिवार की दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह प्रतिबंध गंगा का जलस्तर सामान्य होने तक लागू रहेगा। घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि ऊपरी बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि नाव बहने का गंभीर खतरा बना हुआ है।


इनसेट-
बलुआ में श्मशान घाट डूबा, अंतिम संस्कार में परेशानी
चहनिया। गंगा की बाढ़ में बलुआ स्थित श्मशान घाट डूब गया है। इससे लोगों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तटवर्ती इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।
बलुआ घाट पर बना श्मशान घाट डूबने से चिताएं जलाने के लिए जगह नहीं बची है। लोग मजबूरी में ऊंचे टीलों पर शवों का दाह संस्कार कर रहे हैं। बारिश के बीच लकड़ी गीली होने से और भी दिक्कत आ रही है। वहीं गंगा के तटवर्ती गांव महुआरी, बिसुपुर, कांवर, महुआर कला, सराय, सरौली सहित दर्जन भर गांवों में पानी खेतों में घुसने लगा है।


इनसेट-
नगवा-चोचकपुर घाट पर नाव संचालन बंद
धानापुर। गंगा में बाढ़ को देखते हुए नगवा-चोचकपुर घाट पर नाव का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे दोनों ओर से आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता आरके चौहान ने बताया कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए नगवा-चोचकपुर घाट पर नाव संचालन रोक दिया गया है। नदी में पानी के तेज बहाव को देखते हुए नाव का संचालन यात्रियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed