फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga started slowing down after reaching danger mark

Chandauli News: खतरे के निशान के करीब पहुंचकर थमने लगीं गंगा

Wed, 18 Sep 2024 05:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Ganga started slowing down after reaching danger mark
पीडीडीयू नगर। जिले में खतरे के निशान 71.26 मीटर के करीब पहुंचने के बाद मंगलवार को गंगा के बढ़ाव की रफ्तार धीमी हो गई। हालांकि बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरीके सतर्क है। डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ड्रोन से सर्वे कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रविवार को गंगा का जलस्तर आठ सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। वहीं, सोमवार से मंगलवार तक 24 घंटे में मात्र सात सेंटीमीटर का बढ़ाव दर्ज किया गया। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 70.83 मीटर पर पहुंच गया। जबकि सोमवार को 70.76 मीटर था। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित गांवों का ड्रोन से सर्वे कराएगा। इसके लिए ड्रोन मंगाए गए हैं। वहीं, 35 बाढ़ चौकियाें के साथ एनडीआरफ समेत अन्य सुरक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी ने मंगलवार को गंगा के तटवर्ती क्षेत्र कुंडा खुर्द, बहादुरपुर, जलीलपु़र आदि गांव का निरीक्षण कर गांव के लोगों से बातचीत कर उनका कुशल क्षेम जाना और बाढ़ से सबंधित जानकारी ली। डीएम ने बताया कि इस समय गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है। बाढ़ को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली गई है। गांव के प्रधान एक संभ्रांत लोगों से बात कर पूर्व की स्थिति का भी आकलन कर लिया गया है। पानी बढ़ने पर सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा। कहा कि बाढ़ से किसी की फसल या संपत्ति को क्षति होती है तो उसका उचित मुआवजा समय से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने गंगा के तटवर्ती गांवों में भ्रमण कर बाढ़ का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ चौकियों में भोजन, पेयजल साफ-सफाई और दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ चौकी खोलने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम आलोक कुमार, सीओ आशुतोष, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, पशु धन अधिकारी, सेक्रेटरी सुमित प्रजापति, ग्राम प्रधान मेराज अहमद आदि मौजूद थे।


बाढ़ से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में नियंत्रण केंद्र स्थापित कर 05412262557 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। आपदा प्रभारी विराग पांडेय ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। बाढ़ से प्रभावित लोग इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed