फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga started rising again, water rose by half a meter in a day

Chandauli News: फिर बढ़ने लगी गंगा, एक दिन में आधा मीटर तक चढ़ा पानी

Thu, 29 Aug 2024 04:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Ganga started rising again, water rose by half a meter in a day
इस वर्ष तीसरी बार गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। बुधवार को चौबीस घंटे में आधा मीटर तक गंगा का जल स्तर बढ़ा है। हालांकि अभी ज स्तर चेतावनी बिंदू से तीन मीटर नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक 77.2 मिली मीटर बारिश हुई है। इससे गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम छह बजे तक गंगा का जल स्तर 67.22 मीटर रहा। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदू 70.262 मीटर है। वहीं खतरे का निशान 71.262 मीटर पर है। जबकि उच्चतम बिंदू 73.901 मीटर है। गंगा का जलस्तर वर्ष 1978 में आई बाढ़ के दौरान उच्चतम बिंदू तक पहुंचा था। तटवर्ती इलाके के लोगों की मानें तो चौबीस घंटे में गंगा का जलस्तर लगभग आधा मीटर तक बढ़ा है।
विज्ञापन

टांडाकला संवाददाता के अनुसार स्थानीय ग्राम सभा में गंगा नदी के जलस्तर एक हफ्तों से लगातार घट रहा था, लेकिन बुधवार को सुबह से ही तेजी से बढ़ने लगा। शाम तक दो फुट के ऊपर पानी बढ़ा है। एकाएक पानी बढ़ने से मछुआरे की नाव जो किनारे बंधी हुई थी वह पानी में हो गई। पानी तेजी से बढ़ने से मछुआरे अपनी नाव किनारे बांधने लगे। तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed