फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga is still flowing above the warning point, erosion has increased

Chandauli News: अभी भी चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही गंगा, कटान में आई तेजी

Thu, 19 Sep 2024 06:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Ganga is still flowing above the warning point, erosion has increased
पीडीडीयू नगर। गंगा का जलस्तर ठहरने के बाद धीरे-धीरे उतरने लगा है लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में दुश्वारियां कम नहीं हुईं। प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की गति से पानी नीचे जा रहा है। बुधवार को शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 70.53 मीटर पर पहुंच गया, जो मंगलवार को 70.83 मीटर था। यानी 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर पानी घटा है। वहीं, कटान में तेजी आई है। कुंडा खुर्द गांव में जियो टेक्सटाइल ट्यूब कटर का बोर्ड गंगा में समा गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा था। 15 सितंबर को गंगा चेतावनी बिंदु को पार कर खतरे के निशान की ओर बढ़ रही थी। तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत शिविरों की शरण ली। मंगलवार से गंगा में बढ़ाव थमने के बाद जलस्तर घटने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 70.53 मीटर पर रहा। वहीं, तटवर्ती गांवों के लोग अभी भी राहत शिविरों के साथ ऊंचे स्थानों पर ठहरे हुए हैं। टांडा कला क्षेत्र के महुअर कला, पूरा विजयी, पूरा गनेश, चकरा, सोनबरसा, टांडाकला, टांडाखुर्द, सरौली, महमदपुर, जमालपुर, हसनपुर, भूसौला, सरैया आदि गांवों के लोग अभी अपने घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

दुलहीपुर : गंगा का जलस्तर कम होने के साथ कटान तेज हो गई है। बुधवार को सुबह कुंडा खुर्द गांव के पास गंगा तट पर लगा जियो टेक्सटाइल ट्यूब कटर का लगा बोर्ड कटान की भेंट चढ़ गया। वहीं, मलहिया बस्ती जाने वाला मार्ग भी गंगा में समा गया। इससे कुंडा खुर्द गांव और मलहिया बस्ती की साढे़ पांच हजार की आबादी का संपर्क टूट गया है। इसके अलावा गंगा आरती चबूतरा भी नदी में समा गया। ग्राम प्रधान के पति भैया लाल यादव ने कहा कि कटान से कुंडा खुर्द से मलहिया बस्ती और कुंडा कला जाने वाला मार्ग, जिओ कटर का बोर्ड, गंगा आरती का चबूतरा और 75 एकड़ जमीन नदी में समा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहाबगंज : बांध का पानी छोड़े जाने से कर्मनाशा नदी का पानी केरायगांव और जेगुरी गांव तक पहुंच गया है। सिवान के साथ संपर्क मार्ग जलमग्न होने से आवागमन बाधित हो गया है। बुधवार को बीडीओ दिनेश सिंह बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे और लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी। वहीं, सवैया-महलवार मार्ग भी डूब जाने से आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed