फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga is moving towards the danger mark after crossing the warning point.

Chandauli News: चेतावनी बिंदु पार कर खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही गंगा

Thu, 03 Sep 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ganga is moving towards the danger mark after crossing the warning point.
टांडाकला में बढ़ता गंगा का जलस्तर। संवाद - फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़ने के कारण गंगा उफान पर है। चेतावनी बिंदु पार करने के बाद अब गंगा खतरे के निशान को छूने को आतुर हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम 4 बजे तक जलस्तर 70.38 मीटर पर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 71.262 मीटर से 88 सेमी कम है। पिछले चौबीस घंटे में 9 सेमी पानी बढ़ा है।
विज्ञापन

जिले में पीडीडीयू नगर, सकलडीहा, चहनिया और धानापुर के 50 से ज्यादा गांव गंगा के तटवर्ती हैं। बाढ़ आने पर इन गांवों के लोगों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ता है। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 71.262 मीटर पर लगा है। जिले में वर्ष 1978 में बाढ़ आई थी। उस दौरान गंगा का जलस्तर 73.9 मीटर तक पहुंच गया था। तेजी से बढ़ते जलस्तर ने लोगों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद पानी का बढ़ाव कम हुआ था। केंद्रीय जल आयोग ने संभावना व्यक्त की थी कि बुधवार की सुबह गंगा चेतावनी बिंदू से नीचे आ जाएंगी लेकिन रात 10 बजे के बाद फिर से पानी का बढ़ाव शुरू हो गया। बुधवार की सुबह साढ़े 08 बजे तक गंगा के तटवर्ती इलाकों में कुल 31.6 मिमी बारिश हुई है। बारिश लगातार हो भी रही है। ऐसे में तटवर्ती इलाके के लोग बाढ़ को लेकर परेशान हैं। एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि प्रशासन गंगा नदी में संभावित बाढ़ को लेकर पूरी तरह सतर्क है। बाढ़ चौकियां और एनडीआरएफ की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed