{"_id":"57b616434f1c1ba2506ec9a8","slug":"ganga-eager-to-touch-the-point-of-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के बिंदु को छूने को आतुर गंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के बिंदु को छूने को आतुर गंगा
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
पानी में डूबा हुआ घटवारी माई का मंदिर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा का जलस्तर गुरुवार को 70.70 मीटर तक पहुंच गया। यह खतरे के निशान यानी 71.26 से महज 46 सेंटीमीटर नीचे है। बुधवार के मुकाबले जल स्तर का बढ़ाव प्रति घंटे साढ़े तीन सेंटीमीटर जारी रहा। जबकि बुधवार को यह बढ़ाव तीन सेमी प्रति घंटे रहा। बाढ़ का पानी कई गांवों के करीब तक पहुंच गया है। कई पक्के घर पानी से घिर गए हैं, जबकि कच्चे मकान धराशायी हुए हैं।
जनपद में जिस तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है, उससे ग्रामीण सशंकित हो गए हैं और प्रशासनिक मदद की आस लगाने लगे हैं। बारिश का पानी भी नदी में जा रहा है, जिससे उफान में तेजी आई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार करीब दस एकड़ जमीन कटान में चली गई है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार 25 एकड़ से अधिक भूमि कटान में समाहित हो चुकी है। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार नियामताबाद विकासखंड क्षेत्र के कुंडा खुर्द, कुंडा कला, मवई कला, सहजौर, रौना, क़ुरहना, कैली आदि गांव के कई घर बाढ़ की जद में आ चुके हैं। चहनियां संवाददाता के अनुसार टांडाकला स्थित घटवारी माई का मंदिर डूब गया। वहीं बलुआ घाट के समीप मल्लाहों की बस्ती में पानी घुस गया है। मल्लाह अब प्रशासनिक मदद की आस लगाए हुए हैं। मुकुंदपुर और कूरा गांव का सिवान पानी से डूबा है। टांडाकला संवाददाता के अनुसार हसनपुर, तिरगांवा आदि गांवों की मल्लाह बस्ती में पानी भर गया है। धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नौघरा, गद्दोचक, दीयां, प्रसहटा, हिंगुतरगढ़, बुद्धपुर, नरौली, अमादपुर आदि गांवों में पानी घरों की दहलीज छूने को है।
गुरुवार को नौघरा गांव के अंबिका यादव का रिहायशी कच्चा मकान तथा पप्पू यादव के घर की दीवार ढह गई। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार को बढ़ाव का यही हाल रहा तो पानी घरों में पहुंच सकता है। जिससे लोगों की परेशानी होगी।