फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga crossed warning point water entered villages water rose in 24 hours people panicked

Flood: चेतावनी बिंदु को पार कर गईं गंगा, गांवों में घुसा पानी, 24 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ा पानी; लोगों में दहशत

Sun, 15 Sep 2024 10:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 10:35 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। निचले इलाकों में रह रहे लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। सड़कों पर रहकर जीवनयापन शुरू हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

विज्ञापन
Ganga crossed warning point water entered villages water rose in 24 hours people panicked
टांडाकलां में लगा बाढ़ का पानी, पलायन कर रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में गंगा का जलस्तर खतरनाक ढंग से बढ़ रहा है। बीते शनिवार को जहां गंगा का जलस्तर 68.94 मीटर था वहीं रविवार को बढ़कर बाढ़ की चेतावनी बिंदू 70.26 मीटर को पार कर प्रतिघंटे करीब 6 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़कर 70.34 मीटर पर पहुंच गया। शाम तक गंगा का पानी तटवर्ती गांवों में घुसने लगा। तेजी से बढ़ रही गंगा को देख कर तट पर बसे लोग ऊंचे स्थानों पर जाने लगे हैं। जिस रफ्तार से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है उससे बाढ़ की आशंका से लोग दहशतजदा हो गए हैं।

विज्ञापन


पिछले चार दिनों से गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव जारी है। शुक्रवार से इसकी रफ्तार अत्यधिक तेज हो गई। दस सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा का जल स्तर बढ़ने से तटों तक पानी पहुंच गया है। शुक्रवार से शनिवार तक चौबीस घंटे में गंगा का जल स्तर 3 मीटर तक बढ़ गया। 

विज्ञापन

लोगों में बढ़ी दहशत
शनिवार को प्रति घंटे दस सेमी का बढ़ाव कुछ थमा और रविवार को गंगा तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगी। रविवार की सुबह आठ बजे तक गंगा का जल स्तर 70. 19 मीटर रहा। वहीं दोपहर बाद दो बजे गंगा का जल स्तर बढ़कर 70. 70 मीटर हो गया। इस तरह गंगा अपने चेतावनी बिंदू 70.262 मीटर से उपर हो गई। अब धीरे-धीरे गंगा खतरे की निशान की तरफ बढ़ रही हैं। जिले में गंगा के खतरे का बिंदू 71.262 मीटर है। वहीं जिले में बाढ़ का अधिकतर बिंदू 73.901 मीटर है।



यहां तक वर्ष 1978 में आई बाढ़ के दौरान गंगा का जल स्तर पहुंचा था। इसके पहले शनिवार को गंगा का जल स्तर 68.94 मीटर रहा, जबकि शुक्रवार को 65.86 मीटर गंगा का जल स्तर रहा। गंगा में यह बढ़ाव इस वर्ष चौथी बार देखने को मिला है। पिछले दिनों जलस्तर बढ़कर 69 मीटर तक पहुंचा था। जल स्तर बढ़ने से गंगा का जल तट से निकल कर खेतों तक पहुंच गया है। इससे तटवर्ती इलाके के लोग ऊंचे स्थानों पर पहुंचने लगे हैं। 

चहनियां पीडीडीयू नगर मार्ग पर रौना गांव के समीप गंगा की स्थिति भयावह दिख रही र्है। गंगा का पानी खेतों तक पहुंच गया है और रोड पार करने को आतुर दिख रहा है। इसे ग्रामीणों में दहशत है। टांडाकला संवाददाता के अनुसार गंगा किनारे बसे महुअर कला, विजई के पूरा, गणेश पूरा, चकरा, सोनबरसा, टांडाकला, टांडा खुर्द, सरौली, महमदपुर, तिरगांवा, भूसौला, बड़गावां, नादी निधोरा आदि गांव के खेतों तक पानी पहुंच गया है। इससे किसान परेशान हैं।

Ganga crossed warning point water entered villages water rose in 24 hours people panicked
बाढ़ के पानी को निहारते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने की मांग
मां गंगा के जल स्तर बढ़ने से लोगों मे दहशत है। रविवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने जिला प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने की अपील की। कहा कि जो प्रभावित व्यक्ति है, वे किसी भी रूप में राहत सहायता से वंचित न रहें, इसका ध्यान रखा जाए। 

पूर्व सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा राहत वितरण तथा जो लोग पानी से घिरे हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में तत्परता करनी चाहिए। बाढ़ के पानी से घिरे हुए गांवों के लोगों के लिए स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाने की आवश्यकता है। सूखा खाद्य वितरित कराने की भी आवश्यकता है। वहीं बीमार व जरूरत मंद लोगों को इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहल करने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed