फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gang busted for missing transporter's goods on the way

ट्रांसपोर्टर का माल रास्ते में ही गायब करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Wed, 12 Oct 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gang busted for missing transporter's goods on the way
पीडीडीयू नगर। चकरघट्टा पुलिस ने सोमवार की रात फर्जी कागजात के आधार पर ट्रांसपोर्टर से माल ट्रक में लादकर उसे रास्ते में गायब करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। तिवारीपुर मार्केट से ट्रक बरामद कर चालक और खलासी को गिरफ्तार किया। उनके पास से 55 हजार रुपये नकद, फर्जी डीएल, नंबर प्लेट, मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती ने बताया कि सोमवार की शाम चकरघट्टा पुलिस थानाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय के नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच तिवारीपुर बाजार में एक ट्रक खड़ा दिखा। चालक ट्रक के नंबर प्लेट पर लिखे नंबर को ग्रिस से छिपाने की कोशिश कर रहा था। इस पर चालक और क्लीनर को पकड़ कर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना नाम शशिकांत यादव उर्फ गुड्डु निवासी पचपेड़िया गढ़वा, चकरघट्टा और अनूप कुमार यादव निवासी लालतापुर चकरघट्टा बताया। बताया कि दोनों साला बहनोई हैं। ट्रक सरगुजा अंबिकापुर छत्तीगढ़ निवासी शाहिद रजा खान उर्फ सोनू का है। बताया कि तीनों मिलकर ट्रक में लगे नंबर प्लेट के अंको को छुपाकर, बदल कर और फर्जी आरसी व डीएल के माध्यम से विभिन्न ट्रांसपोर्ट से माल लाद लेते हैं। बाद में ट्रक मालिक और उनके साथियों के साथ माल गंतव्य तक न ले जाकर रास्ते में ही बेच देते हैं।
विज्ञापन

इससे मिले पैसे को हम लोग बांट लेते हैं। दोनों ने स्वीकार किया तीन अक्तूबर को डेहरी आन सोन से तीस टन चावल लादकर रायगढ़ छत्तीसगढ़ के लिए चला था। इस माल को मधुपुर सोनभद्र में एक दुकान पर साढ़े चार लाख रुपये में बेच दिया। इसमें एक लाख रुपये हम लोगों को मिले जबकि बाकी रुपये ट्रक मालिक ने ले लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। बताया कि दोनों के पास से एक ट्रक, 55 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, फर्जी डीसएल, नंबर प्लेट आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed