{"_id":"6aa3060c8b908f25de00d8a2","slug":"ganesh-utsav-bookings-open-for-rajasthani-chandeliers-and-idols-chandauli-news-c-192-1-svns1034-160931-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश उत्सव : राजस्थानी झूमर और प्रतिमाओं की बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश उत्सव : राजस्थानी झूमर और प्रतिमाओं की बुकिंग शुरू
विज्ञापन
Photo Title
गणेश उत्सव नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। इलेक्ट्राॅनिक की दुकानों पर राजस्थानी झूमर व वाराणसी की आर्टिफिशियल मालाएं ग्राहकों की पहली पसंद है। वहीं, मूर्तिकारों के यहां गणेश प्रतिमाओं की बुकिंग शुरू हो गई है।
14 सितंबर से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होगा। इसे लेकर विभिन्न सोसाइटियों और संस्थाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंडालों और घरों की सजावट के लिए छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं के साथ सजावटी झालर, झूमर और आर्टिफिशियल फूलों की खरीदारी हो रही है। गणेश प्रतिमाओं की बुकिंग भी तेजी से की जा रही है।
वासलीगंज, आर्यकन्या रोड, बसनई बाजार, त्रिमोहानी और धुंधीकटरा आदि बाजारों में सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। इन बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। सजावट के साथ ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग भी बढ़ी है। महिलाएं तीज पर्व के लिए श्रृंगार से जुड़े सामान की खरीदारी कर रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि गणेश चतुर्थी और तीज समेत कई त्योहार एक साथ होने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। आर्टिफिशियल माला बिक्रेता टिंकू व शिवम मोदनवाल ने कहा आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इनसेट
13 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नगर से लेकर गांव तक भगवान गणेश की प्रतिमा बैठाई जाती है। नगर के धुंधीकटरा में मराठा गणेश सेवा समिति की तरफ से सबसे पहले वर्ष 1987 में गणेश प्रतिमा बैठाकर पूजन अर्चन शुरु किया गया था।
गणेश महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर मराठा गणेश सेवा समिति अध्यक्ष प्रदीप प्रताप कदम ने बताया यह महोत्सव नौ दिनों तक चलता है। उन्होने बताया धुंधीकटरा में 14 को प्रतिमा स्थापन से पहले 13 सितंबर को नगर में भगवान गणेश का आगमन शोभायात्रा निकाली जाएगी। 19 सितंबर को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान अनुग्रह अग्रहरी विजय ठाकुर आदि सदस्यों का सहयोग रहेगा। इसी तरह नगर के गजियाटोला, रमईपट्टी, लालडिग्गी, मुकेरी बाजार के अलावा अर्जुनपुर में भी भगवान गणेश की प्रतिमा बिठाकर पूजन-अर्चन किया जाता है।