{"_id":"697d10fdcf3f6da51209bb2f","slug":"gandhis-message-of-truth-and-non-violence-is-an-ideal-for-the-world-chandauli-news-c-189-1-chl1002-143266-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश दुनिया के लिए आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश दुनिया के लिए आदर्श
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते साहू समाज के लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जगह-जगह हुए आयोजनों में महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा के मार्ग को दुनिया के लिए आदर्श बताया।
नगर के धर्मशाला रोड स्थित गांधी कॉप्लेक्स में शुक्रवार को साहू समाज की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर साहू समाज के जिला महामंत्री व भाजपा नेता मनीष गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
उन्होंने बापू के स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत के सपने का जिक्र किया। इस मौके पर मनोज गुप्ता, विजय गुप्ता, संदीप गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुदामा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर चंदौली स्थित कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर हुई गोष्ठी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि राष्ट्र आज सत्य और अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी शहादत दिवस पर नमन कर रहा है।
गांधी के आदर्श स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और सांप्रदायिक सौहार्द वर्तमान समय में भारत व विश्व की परिस्थितियों के लिये अत्यंत प्रेरणादायक बन चुके हैं।
उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, मधु राय, गंगा प्रसाद, कुलदीप वर्मा, श्रीकांत पाठक, प्रेम चंद गुप्ता, दिलीप यादव, राकेश सिंह, सिराजुद्दीन भुट्टो आदि मौजूद रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।