फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gainai government's achievements in family contact campaign

परिवार संपर्क अभियान में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Sun, 14 Jun 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gainai government's achievements in family contact campaign
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्र सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे परिवार संपर्क अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियां बताई। जिला कार्यक्रम संयोजक और जिला महामंत्री अखिल पोद्दार के नेतृत्व में कैलाशपुरी में पीएम मोदी का संदेश पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 11 से 15 जून तक परिवार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के कैलाशपुरी सेक्टर के बूथ नंबर 87 और 93 के 150 घरों में संपर्क किया। इस दौरान मोदी सरकार के एक साल में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय जैसे ट्रिपल तलाक, धारा 370, नागरिकता संशोधन कानून , किसान सम्मान निधि व कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट पर चर्चा की। इस अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राणा प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष कृष्णा चौहान, मंडल मंत्री विवेक सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी रहे। इसी तरह नगर उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल के नेतृत्व में
विज्ञापन

बूथ संख्या 66 एवं 67 में 180 परिवार के बीच जाकर प्रधानमंत्री का संदेश पत्र वितरित किया। इस दौरान राहुल जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनहित में लगातार काम कर रही है। इससे देश विकास के रास्ते पर चल रहा है। इस अवसर पर रोहित जायसवाल, आकाश केशरी रहे। इसी तरह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में बूथ संख्या 91 सुभाष नगर में पीएम संदेश पत्र वितरित किया। इस दौरान बताया कि सरकार सबका साथ सबका विकास के नीति पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। इस मौके पर हरदीप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed