फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   From today, language summer camp will be held in all government and aided schools.

Chandauli News: आज से सभी राजकीय व एडेड विद्यालयों में लगेगा भाषा समर कैंप

Tue, 12 May 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
From today, language summer camp will be held in all government and aided schools.
चंदौली। जिले के सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों में 13 मई से 20 मई तक भाषा समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों में भाषा कौशल, संवाद क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना है।
विज्ञापन

समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित होंगी। 13 मई को वर्णमाला, संख्याएं, हस्ताक्षर एवं दैनिक उपयोग के सरल वाक्यों का अभ्यास कराया जाएगा। 14 मई को वर्चुअल सिटी टूर और व्यावहारिक जीवन से जुड़े संवाद का अभ्यास कराया जाएगा। 15 मई को संगीत, नृत्य और चित्रकला जैसी कला गतिविधियों के माध्यम से भाषा सीखने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे
इसी क्रम में 16 मई को स्थानीय व्यंजन और पारंपरिक वस्तुओं की जानकारी दी जाएगी, जबकि 18 मई को सांस्कृतिक सराहना, श्रवण कौशल विकास तथा स्थानीय लोकगीतों व प्रसिद्ध व्यक्तित्वों की जानकारी बच्चों को दी जाएगी। 19 मई को इंडिया मैप और भूगोल से जुड़ी गतिविधियों के जरिए नदियों, पर्वतों और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी जाएगी। वहीं अंतिम दिन 20 मई को पारंपरिक खेल, प्रेरक गतिविधियां और समापन कार्यक्रम आयोजित होगा। कैंप समाप्ति के बाद प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट--
राजकीय एवं एडेड विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार समर कैंप का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और व्यवहारिक कौशल में भी वृद्धि होगी। — देवेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article