फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   from mandir two danpeti theft

दो दानपेटी की नकदी और एक को उठा ले गए चोर

Wed, 17 Mar 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
from mandir two danpeti theft
कंदवा। थाना क्षेत्र के चिरईगांव में कर्मनाशा नदी के तट पर स्थित रेहड़ा भगवती मंदिर से मंगलवार की दोपहर चोरों ने तीन दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी जब मन्दिर के पुजारी व ग्रामीणों को हुई तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुजारी विनोद पांडेय ने रामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रामानंद राय को सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी विनोद व स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक मंदिर पर तीनों दान पेटी सही सलामत थी। दोपहर बाद जब मंदिर के पुजारी और अन्य लोग गांव में चले आए तभी मां रेहड़ा भगवती मंदिर के पास लगे दो दानपेटी का चोरों ने ताला तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं शिवमन्दिर के पास लगे दानपेटी को अपने साथ ले गए। मंदिर के पुजारी व ग्रामीणों ने बताया कि तीनों दान पेटी में लगभग तीस से पचास हजार तक का नकदी रही होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed