फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   From January 1, 23 pairs of trains will stop at Patna Sahib

एक जनवरी से 23 जोड़ी ट्रेनों का पटना साहिब में होगा ठहराव

Wed, 29 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
From January 1, 23 pairs of trains will stop at Patna Sahib
पीडीडीयू नगर। गुरू गोविंद सिंह महाराज के 355वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचने वालों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 23 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव पटना साहिब स्टेशन पर किया है। एक जनवरी से 15 जनवरी तक महत्वपूर्ण ट्रेनेें पटना साहिब स्टेशन पर दो मिनट के लिए रूकेगी। इससे यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गुरु गोविद सिंह की जयंती पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह सुविधा दी गई है। इससे भक्त श्रीगोविंद सिंह की जन्मस्थली पटना साहिब तक सीधे पहुंच सकेंगे। बताया कि एक जनवरी से अप और डाउन आसनसोल-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस,बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, शालिमार दुरंतो एक्सप्रेस, पुरी-पटना बैद्यनाथधाम, ओखा-गुवाहाटी, भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस,राजेंद्र नगर-बांका, कोलकाता-नांगलडैम, पूर्वा एक्सप्रेस, धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पटना साहिब में रूकेगी। इसी तरह भागलपुर-अजमेर,कोलकाता-झांसी, मालदा टाउन-नई दिल्ली, पटना-जयनगर, भागलपुर-आनंद बिहार गरीबरथ, बागमती, उपासना एक्सप्रेस, कुंभ, अनन्या,जयनगर-आनंद विहार गरीबरथ का ठहराव पटना साहिब स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed