फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Friends slit throat shepherd in chandauli revenge two matters happened on the day of the incident

UP : दोस्तों ने ही काटा था चरवाहे का गला, इन दो मामलों को लेकर लिया बदला; जानिए क्या हुआ था घटना के दिन

Mon, 30 Dec 2024 04:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 04:44 PM IST
सार

Chandauli News : चंदाैली के शिकारगंज चौकी क्षेत्र के लगभग दो किलोमीटर दूर पंडी गांव निवासी राजेश खरवार (45) की बीते शनिवार को सुबह गुलाल बंधी के जंगल में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। दोनों आरोपियों ने बताया था कि बकरी चोरों ने इस हत्या को अंजाम दिया है, जबकि सच्चाई कुछ और ही थी।

विज्ञापन
Friends slit throat shepherd in chandauli revenge two matters happened on the day of the incident
चरवाहे की हत्या की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विगत दिनों पूर्व चकिया के लम्ठा पहाड़ी पर बकरी चरवाहे का गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस व स्वाट टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बहेलिया मोड़वा पहाड़ी के पास दो आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से एक कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया। घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन सभागार में किया।

विज्ञापन




उन्होंने बताया कि लम्ठा पहाड़ी में दोनों आरोपी व गांव का राजेश खरवार बकरी चरा रहे थे। गांव का ही बोधन राम अपनी लड़की की शादी के लिए राजेश खरवार से पैसे की मांग कर रहा था। राजेश हीला हवाली कर रहा था। बोधन ने एक साल पहले भी राजेश से रुपये की डिमांड की थी, तब भी उसने नहीं दिया था।
विज्ञापन


उसी रंजिश को लेकर बोधनराम आक्रोशित हो गया था। अपने साथी कपिल बहेलिया से कहा कि राजेश हम लोगों का साथी है, लेकिन मुसीबत में साथ नही देता। पहले भी पैसे मांगे थे, लेकिन राजेश ने नहीं दिया। जनवरी में बेटी की शादी के लिए पैसा मांग रहा हूं, लेकिन वह नहीं दे रहा है। झिड़कते हुए भिखारी बोलकर अपमानित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चाैंका देगी चंदाैली की घटना : पहले मांगी खैनी फिर काट दिया गला, तड़पकर थम गईं सांसें; जानें पूरा मामला

इसके बाद कपिल बहेलिया ने बताया कि राजेश खरवार ने मेरे हितैशी पंचम के साथ मेरी पत्नी से अवैध रिश्ता बताकर गांव में शोर कर दिया है। मुझे देखकर बोली भी बोलता है। राजेश गांव घर में मेरी बदनामी कर दिया है। मैं भी उसे रास्ते से हटाने की सोच रहा था। 


दोनों ने मिलकर राजेश को हटाने की योजना बनाई। प्रतिदिन की भांति बकरिया चराते जंगल पहाड़ की ओर गए। तय योजना के मुताबिक, बकरियो को ऊंची पहाड़ी पर ले जाकर बोधन राम और कपिल बहेलिया ने मिलकर राजेश खरवार की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी।

इसके बाद बोधन और कपिल बकरियों को लेकर चोर-चोर चिल्लाते हुए भाग गए। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, iउपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, अनिल कुमार पाण्डेय अभिनव कुमार गुप्ता, मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed