{"_id":"66d4f608daa18740ec03da34","slug":"friend-had-killed-policeman-over-duck-egg-dispute-chandauli-news-c-189-1-svns1012-119787-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बतख के अंडे के विवाद में दोस्त ने की थी सिपाही की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बतख के अंडे के विवाद में दोस्त ने की थी सिपाही की हत्या
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के कोठी घाट निवासी 19 वर्षीय रामअवतार उर्फ सिपाही की हत्या बतख के अंडे को लेकर हुए विवाद में की गई थी। सिपाही के नाबालिग दोस्त ने ही अपने बड़े भाई के साथ मिलकर उसकी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को मामले का सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया। आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह राम नगर भेजा दिया गया है।
सीओ ने बताया कि 24 अगस्त को सुबह राम अवतार उर्फ सिपाही गांव के ही अपने नाबालिग दोस्त के साथ घर से बाइक से निकला था। नौगढ़ बाजार में उन्होंने शराब, बीयर और सलाद काटने के लिए दुकान खरीदा। इसके बाद दोनों कहुअवा घाट पुल पर पहुंचे, जहां इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाए। वहां से डीहबाबा (बजनवा) जंगल में चिकनी पहाड़ी पर गए। वहां उसके दोस्त का बड़ा भाई मंजीत निषाद पहले से मौजूद था। यहां शराब पीने के बाद जब राम अवतार धुत हो गया तो उसे धक्का देकर पहाड़ी से नीचे गिरा दिया। बाद में चाकू से उसका गला रेत दिया और पत्थर से सिर कुचल दिया। 27 अगस्त को राम अवतार के पिता रामप्रसाद ने नौगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
28 अगस्त को बस्ती के युवकों ने जंगल में शव पड़ा देखा। कपड़ों और जूतों से उसकी शिनाख्त हो पाई। मामले में पुलिस ने उसके दोस्त चार दिन से तक कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की। आरोपी दोस्त ने बताया कि दोनों के बीच एक दिन पहले बतख के अंडे को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी का बदला लेने के लिए उसने सिपाही की हत्या कर दी। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह राम नगर भेज दिया गया है।