फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four years' record broken, temperature increased by five degrees in 12 hours and reached 47

Chandauli News: चार साल का रिकाॅर्ड टूटा, 12 घंटे में पांच डिग्री बढ़कर 47 पर पहुंचा तापमान

Wed, 29 May 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Four years' record broken, temperature increased by five degrees in 12 hours and reached 47
पीडीडीयू नगर। जिले में 12 घंटे में अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 47 पर पहुंच गया। पिछले चार साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब पारा इतना ऊपर गया है। जून 2022 में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा था। इस तरह मंगलवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन झुलसता रहा। वहीं, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। चंदौली में भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। पशु-पक्षी भी सुरक्षित ठिकानों में दुबके रहे। सड़कों पर सन्नाटा था। पड़ाव और पीडीडीयू नगर के ज्यादातर बाजार भी दोपहर में बंद रहे। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, मंगलवार को सुबह 44 तो दोपहर बाद 47 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंच गया। वहीं, 25 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। ऐसे मौसम में लू का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

इस साल गर्मी ने कई रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जिले का अधिकतम तापमान मंगलवार को चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 47 पर पहुंच गया। पिछले वर्ष इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह इस वर्ष तापमान में दस डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी चार दिन तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट जा सकती है। उन्होंने कहा कि दिन में घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखे। बाहर निकलें तो सिर को टोपी या गमछे से ढक लें। पूरी बांह के सूती कपड़े पहनें और पानी पीते रहें। खाली पेट धूप में कतई न निकलें, इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed