{"_id":"5f0f5b5a8ebc3e63750f667d","slug":"four-people-injured-in-an-old-enmity-chandauli-news-vns5360401190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, चार लोग घायल
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर दो लोगों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट की घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है।
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी अरविंद पांडेय परिवार के लोगों के साथ बुधवार को अपने खेत में काम कर रहे थे। बताया कि इस दौरान गांव के ही कुछ आ गए और गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडो से पिटाई शुरू कर दी। जिसमें अरविंद पांडेय समेत पर कृपांशकर पांडेय(55), निखिल पांडेय(22), उमेश पांडेय घायल हो गए। मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां कृपाशंकर और निखिल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस बावत कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।