{"_id":"5f625de78ebc3eee0d14d258","slug":"four-pairs-of-trains-will-be-stopped-at-pddu-junction-chandauli-news-vns5476788105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू जंक्शन पर चार जोड़ी और ट्रेनों का होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू जंक्शन पर चार जोड़ी और ट्रेनों का होगा ठहराव
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने 21 सितंबर से बीस जोड़ी और ट्रेेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इसमें चार जोड़ी ट्रेनें पं दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। इससे यात्रियों को आसानी होगी। ये ट्रेनें पूर्व में चल रही गाड़ियों की क्लोन ट्रेन होगी। इसमें श्रमजीवी, संपूर्ण क्रांति सहित कुल चार जोड़ी ट्रेनें होंगी, जिनका स्थानीय स्टेशन पर ठहराव होगा। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। इस तरह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़कर 30 जोड़ी ट्रेनें यानी 60 ट्रेनें अब हो जाएंगी।
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 25 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। इसके बाद रेलवे ने देशभर में 22 मई से तीस एसी स्पेशल ट्रेन, जबकि एक जून से सौ जोड़ी स्पेशल यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू किया। इसमें 22 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव पीडीडीयू जंक्श्न पर किया गया है। जैसे-जैसे यात्रियों रेवेकी संख्या बढ़ रही है ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में 12 सितंबर से देश भर में चालीस जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसमें पं. दीनदयाल उपाधय जंक्शन से धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद स्पेशल, भागलपुर-दिल्ली-भागलपुर स्पेशल, मधुपुर-दिल्ली-मधुपुर स्पेशल (बाबा वैद्यनाथ एक्सप्रेस) और इंदौर हावड़ा इंदौर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसी बीच अब रेलवे ने 21 सितंबर से बीस जोड़ी और ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। नई ट्रेनें श्रमजीवी एक्सप्रेस, संपूूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, कटिहार नई दिल्ली, दानापुर सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन की क्लोन होगी।
यात्रियों की सुवधिओं को देखते हुए कोरोना काल के अनलाक फोर और त्योहारी सीजन को देखते हुए नई ट्रेनों के संचालन शुरू किया जा रहा है। इससे यात्रियों को रिजर्वेशन में आसानी होगी और इसके लिए मारामारी की स्थिति में कमी आएगी। पंकज सक्सेना, डीआरएम