फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four lane road will be built from Godhna to Lewa Mod.

Chandauli News: गोधना से लेवा मोड़ तक बनेगी फोरलेन सड़क

Sat, 29 Jun 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Four lane road will be built from Godhna to Lewa Mod.
पीडीडीयू नगर। जिले में गोधना से लेवा मोड़ तक करीब दो सौ करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने बबुरी में प्लांट लगाकर तैयारी शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से जल्द ही इसका शिलान्यास कराया जाएगा। इसके लिए एक्सईएन प्रवीण कुमार ने डीएम को पत्र भेजा है। गोधना से बबुरी होते हुए लेवा मोड़ तक 14 किलोमीटर की सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड) ने सड़क को फोरलेन करने के लिए दो सौ करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन के पास भेजी थी, जिसे 15 मार्च को मंजूरी मिल गई थी। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब कार्यदायी संस्था ने सड़क निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। बबुरी में प्लांट लगाकर मशीनरी और निर्माण सामग्री जुटा रही है। पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड) के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शिलान्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed