फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four injured in face-to-face collision of bikes

बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में चार घायल

Sat, 11 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four injured in face-to-face collision of bikes
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित नहर पर बनी पुलिया के पास शनिवार को बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस व पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से स्थानीय पीएचसी पर भर्ती कराया। वहीं एक घायल को आई गंभीर चोट देख प्रभारी चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अमरसीपुर निवासी शिवधारी बाइक से पत्नी व पुत्री को बाइक से लेकर सारिंगपुर गांव ब्याही बड़ी पुत्री के ससुराल जा रहे थे। सेमरा स्थित नहर पर बनी पुलिया के पास पहुंचते ही सामने आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइकों के सवार सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। घायलों में एक बाइक पर सवार गौरी गांव निवासी विजयमल (25) व उदेश (29) और दूसरी बाइक पर सवार शिवधारी (60) व आठ वर्षीय पुत्री आकांक्षा घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां शिवधारी को आई गंभीर चोट देखकर चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं विजयमल और उदेश को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed