{"_id":"584080064f1c1b2616de6275","slug":"four-dozen-trains-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दर्जन ट्रेनें आईं लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दर्जन ट्रेनें आईं लेट
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की चादर में ढका मुगलसराय रेलवे स्टेशन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे की वजह से उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर दिखा। ट्रेनें दस घंटे से भी अधिक विलंबित होकर मुगलसराय पहुंची और गंतव्य को रवाना हुईं। उत्तर भारत में लगातार दूसरे दिन भी छाए घनघोर कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर पूरी तरह से लगाम लगा दिया है। गुरुवार को यहां से गुजरने वाली चार दर्जन से अधिक ट्रेनें दो से 14 घंटे सभी अधिक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं। वहीं गुरुवार को जम्मूतवी से चलकर हावड़ा को जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस 14 घंटे से अधिक विलंबित होकर शनिवार को मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना होगी। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार के अुनसार कोहरे की वजह से आंरभिक स्टेशनों से ही ट्रेनें रीशेड्यूल करके रवाना की जा रही हैं।
रीशेड्यूल की वजह से विलंबित होने वाली ट्रेनों में डाउन सियालदह राजधानी एक्सप्रेस आठ घंटे, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस सात घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटे, डाउन पटना राजधानी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, अप पटना राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे विलंब से रवाना होकर शुक्रवार को मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना होंगी। इसके अतिरिक्त सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस सात घंटे, अप संघमित्रा एक्सप्रेस चार घंटे, अप कालका मेल 11 घंटे समेत चार दर्जन से अधिक ट्रेनें दो से 14 घंटे से अधिक विलंबित होकर शुक्रवार को मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना होंगी। सर्वाधिक विलंबित होने वाली ट्रेनों में डाउन हिमगिरि एक्सप्रेस 14 घंटे से अधिक है जो शुक्रवार को मुगलसराय पहुंचने की जगह शनिवार को पहुंचंगी।