{"_id":"6aa30d38751a4cd9780330f3","slug":"four-day-vocational-lit-fest-concludes-chandauli-news-c-192-1-svns1035-160949-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चार दिवसीय वोकेशनल लिट फेस्ट का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चार दिवसीय वोकेशनल लिट फेस्ट का हुआ समापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र कला संकाय की ओर से आयोजित चार दिवसीय वोकेशनल लिट फेस्ट-2026 का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। सात से 10 सितंबर तक चले महोत्सव में कौशल केंद्र के छह व्यावसायिक कार्यक्रमों के विद्यार्थियों ने साहित्य, रचनात्मकता, नवाचार, उद्यमिता और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया।
डॉ. कुलदीप बौद्ध ने बताया कि समापन समारोह में प्रबंधन अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. आशीष बाजपेयी मुख्य अतिथि रहे। महोत्सव के दौरान कविता पाठ, लघु कथा लेखन, वाद-विवाद, तात्कालिक भाषण, ओपन माइक, ट्रेजर हंट, क्विज, क्रिएटिव विज्ञापन, बिजनेस आइडिया पिच, स्टूडेंट एंटरप्रेन्योरशिप फेयर, टैलेंट एरिना और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विभागवार कौशल प्रतियोगिताओं में फूड प्रोसेसिंग एंड मैनेजमेंट ने विजुअल प्रेजेंटेशन, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ने गेस्ट रिलेशन, रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट ने विजुअल अपील व लेआउट, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी ने सटीकता व सुरक्षा प्रोटोकॉल, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट ने प्रोफेशनल शिष्टाचार तथा फैशन टेक्नोलॉजी एंड अपैरल डिजाइन ने रचनात्मकता व मौलिकता में जीत हासिल की। समापन समारोह में शिक्षक, अधिकारी, गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।