{"_id":"6a50083d6f0fdfb6da0c1f92","slug":"foundation-stone-laid-for-an-interlocking-road-costing-360-lakh-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151171-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 36.0 लाख से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 36.0 लाख से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के विकास नगर में सड़क का शिलान्यास करते भाजपा विधायक रमेश जायसवाल। स्रोत:-जागरूक
मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड संख्या-7, विकास नगर में बृहस्पतिवार को त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 36.02 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया गया।
विधायक रमेश जायसवाल ने शिलान्यास स्वयं करने के बजाय स्थानीय नागरिकों के हाथों कराया। यह सड़क गोपाल जायसवाल के मकान से शिव खरवार एवं शैलेंद्र उपाध्याय के मकान होते हुए बुल्लू पान वाले तक बनाई जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जायसवाल भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार किसी विधायक ने स्वयं शिलान्यास करने के बजाय क्षेत्र की जनता से आधारशिला रखवाई है।
विज्ञापन
विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास की गति किसी भी कीमत पर रुकने नहीं दी जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों के लिए शासन स्तर पर पूरी ताकत से प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, राहुल सोनकर, सपना अग्रहरि, आराधना गुप्ता, मंजू सिंह, अभिषेक सिंह, पूर्व सभासद आदित्य उर्फ डब्बू, जनार्दन श्रीवास्तव, गोपाल जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, रमाकांत जायसवाल, अरुण सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, संजीव अग्रवाल, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, मगन बिहारी शर्मा, डॉ. रविशंकर चौबे, शंभू महतो, विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।