{"_id":"6a5fcc754a5ac40d770b4b2e","slug":"found-with-her-husband-the-girlfriend-was-dragged-onto-the-street-and-beaten-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151762-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पति के साथ देखा तो सड़क पर घसीट कर प्रेमिका को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पति के साथ देखा तो सड़क पर घसीट कर प्रेमिका को पीटा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में रविवार की शाम एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी दोनों को कमरे से बाहर खींच लाई और सड़क पर ही प्रेमिका की पिटाई कर दी।
किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई। वहां करीब दो घंटे की पंचायत के बाद समझाकर मामला शांत कराया गया।
अलीनगर क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय ट्रक चालक का गांव की एक विवाहित महिला से करीब एक साल से प्रेम संबंध है। महिला आलू मिल चौराहे के पास एक होटल चलाती है।
विज्ञापन
रविवार की शाम चालक घर से किसी काम का बहाना बनाकर निकला और प्रेमिका के साथ खोया मंडी क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंच गया। इधर, पति की गतिविधियों पर शक होने के कारण पत्नी भी पीछा करते हुए होटल में पहुंच गई।
कमरे में दोनों को एक साथ देखकर उसने हंगामा किया। पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को कमरे से बाहर निकाला। प्रेमिका को बाल पकड़कर सड़क तक घसीट लाई।
इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। जब पति ने प्रेमिका को बचाने की कोशिश की तो पत्नी ने उसे धक्का देकर अलग कर दिया।
इस दौरान छीना-झपटी में ट्रक चालक की पत्नी का मंगलसूत्र टूट गया। पत्नी का आरोप था कि पति का लंबे समय से महिला से संबंध है। फोन आने पर घर से बाहर जाकर बात करता था।
सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस पहुंची और तीनों को कोतवाली ले आई। वहां दोनों के परिजनों को बुलाकर बातचीत कराई गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी और एक अन्य महिला के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तीनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।