फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former students union general minister sitting on strike

धरना पर बैठे पूर्व छात्रसंघ महामंत्री की हालत बिगड़ी

Sat, 01 Feb 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Former students union general minister sitting on strike
धरना पर बैठे पूर्व छात्रसंघ महामंत्री की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

परिचय पत्र वितरण में धांधली का आरोप लगाकर एबीवीपी के छात्र हैं धरनारत
सचित्र- 17
संवाद न्यूज एजेंसी
सकलडीहा। स्थानीय महाविद्यालय में परिचय पत्र वितरण में धांधली का आरोप लगाकर एबीवीपी के बैनर तले चल रहा छात्रों का धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना पर बैठे छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री की हालत अचानक बिगड़ने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक, एसडीएम और सीओ को छात्रों ने वापस लौटा दिया। साथ ही जिलाधिकारी के आने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। उधर पूर्व छात्र संघ महामंत्री को इलाज के लिए देर शाम सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

एबीवीपी के छात्र नेताओं का आरोप है कि बीते दो दिसंबर को कुछ छात्र नेताओं ने कॉलेज के कर्मचारियों की मिलीभगत से परिचय पत्र वितरण में भारी धांधली की है। मांग किए जाने के बाद भी इसकी जांच नहीं करवाई जा रही है। धरना के पांचवें दिन पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अखिलेश राय के अचानक बेहोश होने पर छात्रों में खलबली मच गई। आनन-फानन में छात्र नेता को सीएचसी ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहीं इससे आक्रोशित छात्र नेताओं ने एक फरवरी से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। सूचना पर पहुंचे डीआईओएस डा. विनोद राय, एसडीएम विजय नारायण सिंह और सीओ प्रदीप सिंह चंदेल को छात्रों ने रोक दिया और डीएम के धरनास्थल पर आने की बात लेकर अड़े रहे। इस मौके पर कुंदन सिंह, विद्या सागर, विकास राय, अवनीश पांडेय, बाबा ठाकुर, माधुरी राय, अमित तिवारी, आशुतोष विश्वकर्मा, कुंदन सिंह, दीक्षा चौबे, दीपक सिंह, सौरभ सिंह छोटू, पूर्णिमा, विवेक जायसवाल, आशीष मिश्रा, राहुल राय, अंकित पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed