{"_id":"697a0e453bb1f5ed740726c8","slug":"former-sp-mla-manoj-singh-w-police-fir-in-dj-dispute-in-chandauli-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: डीजे विवाद में सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पर एफआईआर, 50–60 अज्ञात सहित चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डीजे विवाद में सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पर एफआईआर, 50–60 अज्ञात सहित चार नामजद
Wed, 28 Jan 2026 06:55 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:55 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूर्व विधायक और पुलिस के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
चंदौली में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू और सीओ देवेंद्र कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। सैयदराजा थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सहित चार नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ आठ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 26 जनवरी की देर रात हुई घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई।
विज्ञापन
सैयदराजा कस्बे के युवाओं ने सरस्वती पूजा के उपरांत प्रतिमा विसर्जन के लिए अयोध्या से डीजे मंगवाया था। 26 जनवरी की रात जब युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए डीजे की आवाज कम करा दी। इससे युवाओं में नाराजगी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर सपा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू मौके पर पहुंचे और युवाओं की ओर से पुलिस से बात की। पूर्व विधायक ने डीजे बजाने की अनुमति और रूट को लेकर पुलिस से चर्चा की, लेकिन पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उनकी बात मानने से इनकार कर दिया और डीजे का रूट बदलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान पूर्व विधायक और सदर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बहस के दौरान पूर्व विधायक ने पुलिस पर दंगा कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पुलिस दंगा कराना चाहती है तो वह दस हजार युवाओं के साथ जेल जाने को तैयार हैं। इस पर सीओ देवेंद्र कुमार ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि कोई दंगा कराने की कोशिश करेगा तो पुलिस भी मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, डीजे संचालक शुभम गुप्ता, दीपक मूर्ति, आशीष तथा 50–60 अज्ञात लोगों के खिलाफ आठ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस प्रकरण के सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी भी शुरू हो गई है, वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।