फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   former SP MLA Manoj Singh showed slippers to officials in Chandauli

UP News: सपा के पूर्व विधायक ने चप्पल दिखाकर अधिकारियों से कहा- पंप कैनाल नहीं चला तो इसी से होगी बात

Wed, 01 Oct 2025 10:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 01 Oct 2025 10:28 PM IST
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चारी गांव में पंप कैनाल बंद होने से भड़के सपा के पूर्व विधायक मनोज डब्लू ने चप्पल दिखाकर अधिकारियों से कहा कि पंप नहीं चला तो इसी से बात होगी। 
 

विज्ञापन
former SP MLA Manoj Singh showed slippers to officials  in Chandauli
पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के बरहनी विकासखंड के चारी गांव में पिछले चार दिनों से पंप कैनाल बंद रहने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है। खेतों में पानी न मिलने से परेशान किसानों ने सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को अपनी समस्या बताई तो वे बुधवार को मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


लघु डाल विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर आपा खो बैठे और चप्पल निकालकर अधिकारियों से कहा कि अगर पंप कैनाल तीन दिन में नहीं चला तो चप्पल से बात होगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने के लिए 34 करोड़ की लागत से इस पंप कैनाल परियोजना का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: अली रजवी के खतरनाक मंसूबों से बेखबर थे घर वाले, एटीएस का दावा- पाकिस्तानी संगठनों से था प्रभावित

उन्होंने कहा कि आज वही योजना अधिकारियों की उदासीनता की वजह से किसानों के लिए संकट बन गई है। गांव के किसानों ने पूर्व विधायक को बताया कि कई बार विभाग को लिखित व मौखिक शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस पर मनोज सिंह डब्लू ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लापरवाही करके किसानों की फसल के साथ मजाक किया जा रहा है। जब फसल सूख जाएगी, तब पानी देकर क्या फायदा होगा। जिले में कोई भी किसानों का दर्द नहीं समझने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed