फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former headman's body found under a tin shed

Chandauli News: टिन शेड के नीचे मिला पूर्व प्रधान का शव, जेब में मिले 47 हजार रुपये

Sun, 05 Oct 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Former headman's body found under a tin shed
चकिया। थाना क्षेत्र के सोनहुल गांव में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव टिन शेड के नीचे देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त गांधीनगर निवासी और गांव के पूर्व प्रधान रामकिसुन यादव (55) के रूप में की। मौके से उनकी बाइक भी बरामद हुई। जेब से पुलिस को 47,700 नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सोनहुल गांव के पास टिन शेड के नीचे शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाइक भी पास में खड़ी थीी। तलाशी के दौरान जेब से नकद मिले। परिजनों ने बताया कि रामकिसुन शुक्रवार शाम अपने बाड़े पर गए थे। लौटते समय तेज बारिश होने के कारण संभवतः उन्होंने सोनहुल गांव के पास बने टिन शेड में शरण ली। देर रात वहीं उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि कह करीब डेढ़ महीने से पीलिया से जूझ रहे थे। इसके अलावा वे शराब का सेवन भी करते थे। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत बीमारी या शराब से हुई हो सकती है। हालांकि, भारी मात्रा में नकद बरामद होना मामले को संदिग्ध भी बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। नकदी बरामद होने की भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed