फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former female head injured by beating

पूर्व महिला प्रधान को मार-पीटकर किया घायल

Sun, 16 Aug 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Former female head injured by beating
धानापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा में कुछ मनबढ़ों ने पूर्व ग्राम प्रधान मुन्नी मिश्रा को घर में घुसकर मारपीट दिया। इस हमले में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट के दौरान उनकी आवाज सुनकर समीप ही सो रही उनकी बेटी की आंख खुल गई और वह शोर मचानें लगी। इससे हमलावर वहां से भाग निकले। परिजनों ने फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मुन्नी मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डाक्टरों नें गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी पूर्व प्रधान को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। कस्बा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मुन्नी मिश्रा (60) के घर के पश्चिम तरफ की बाउंड्री की दिवार दो दिन पहले मरम्मत के लिए तोड़ी गई थी। इसके अलावा जिस कमरे में पूर्व प्रधान सो रही थीं उसमें दरवाजा भी नहीं लगा था। जिससे घर में जानें का रास्ता आसान देखकर नेकाबपोश हमलावरों नें मौका का फायदा उठाया और रात्रि में घुसकर सो रहे पूर्व प्रधान को मारपीट कर घायल कर दिया। आवाज सुनकर बेटी की आंख खुल गई और वह शोरगुल मचाने लगी जिससे हमलावर भाग गए। घटना के पीछे की वजह जमीनी विवाद व आपसी रंजिश बताई जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने कहा कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed