फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forcibly giving expired zinc packets to farmers along with urea

यूरिया के साथ किसानों को जबरन दे रहे एक्सपायर जिंक का पैकेट

Wed, 12 Jan 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Forcibly giving expired zinc packets to farmers along with urea
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। काफी समय से धान और खाद की खरीद में अनियमितता झेल रहे किसानों को परेशान करने के लिए केंद्र प्रभारियों ने नया पैंतरा अपनाया है। नौगढ़ के बोझ गांव में किसानों को यूरिया की बोरी के साथ जबरन 75 रुपये का जिंक का पैकेट दिया जा रहा है। जो चार महीने पहले ही एक्सपायर हो चुका है। जिंक न लेने पर किसानों को यूरिया भी नहीं दिया जा रहा। किसानों ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

हल्की बारिश के बाद धान की फसल में यूरिया का छिड़काव होना है। लेकिन सोसायटी के जिम्मेदार किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। 270-75 रुपये की एक बोरी यूरिया खाद लेने पर 75 रुपये के एक्स्पायर जिंक का पैकेट खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। माह अक्टूबर 2018 में बने जिंक की एक्सपायरी डेट सितंबर 2021 अंकित है।
विज्ञापन

विकास खंड नौगढ़ के साधन सहकारी समिति बोझ का संचालक शासन के निर्देशों को दरकिनार करके एक बोरी यूरिया के साथ एक किलो जिंक का पैकेट जबरन थमा रहा हैै। यह जिंक चार महीने पहले ही एस्पायरी हो चुका है। जिला पंचायत सदस्य नौगढ़ सेक्टर एक के प्रतिनिधि डॉ. विजयमल का आरोप है कि जिंक का पैकेट ना खरीदने पर किसानों को यूरिया देने से मना कर दिया गया। यूरिया लेने आए किसान सुनील, महानंद मौर्य, नरेंद्र यादव, बहादुर, रामाधीन, रामबृक्ष, मेवालाल, कमलेश, देवेश यादव ने बताया कि बाजार में 70 रुपये प्रति किलो की दर से जिंक मिल रहा है। सहकारी समिति पर 445 रुपये में यूरिया खाद की बोरी और इसके साथ जिंक का एक पैकेट अनिवार्य किया गया है। किसानों को धान की फसल के लिए उर्वरक की आवश्यकता है। मजबूरन जिंक का पैकेट लेना पड़ रहा है। काफी अनुरोध करने के बाद भी अधिकारी नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के आदेश पर यूरिया खाद के साथ किसानों को जिंक का पैकेट दिया गया है। जिले से ही एक्सपायर जिंक का पैकेट दिया गया है। इसमें हम क्या कर सकते हैं।-श्याम बहादुर, सचिव , साधन सहकारी समिति बोझ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed