फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Football level is falling in the state - Mushtaq Ali

प्रदेश में गिरता जा रहा है फूटबाल का स्तर -मुश्ताक अली

Sun, 27 Dec 2020 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Football level is falling in the state - Mushtaq Ali
पीडीडीयू नगर। प्रदेश में फुटबाल का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। देश में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है लेकिन फुटबाल के प्रति शिथिलता बरती जा रही है। इसके लिए अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ को हस्तक्षेप करने की जरूरत है। ये बातें पूर्व अंतराष्ट्रीय फूटबाल खिलाड़ी और लक्ष्मण पुरस्कार विजेता मुश्ताक अली और पूर्व खिलाड़ी व प्रशिक्षक सतेन्द्र सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहीं।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में फुटबॉल खेल का हाल बेहाल है। प्रदेश में फुटबॉल की बेहतरी के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को हस्तक्षेप करते हुए फुटबॉल संघ का विधिवत चुनाव होने तक तदर्थ समिति का गठन करने की मांग की। कहा कि समिति में खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिले औऱ फुटबॉल का नियमानुसार संचालन हो। कहा कि आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन फुटबॉल के संचालन के लिए उचित कार्यवाई नहीं करती है तो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को इससे अवगत कराया जाएगा। कहा कि एक दौर था जब प्रदेश के जिलों से अच्छे-अच्छे फुटबॉलर निकलते थे। प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में सिक्का जमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed