फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Foot slips while boarding a moving train, passenger falls under platform

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, प्लेटफार्म के नीचे गिरा यात्री

Sun, 06 Nov 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Foot slips while boarding a moving train, passenger falls under platform
पीडीडीयू नगर। डाउन लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पर सवार होते समय पैर फिसलने से एक यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच चला गया। इस बीच आरपीएफ जवान देवदूत बनकर पहुंचा। उसने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पटना जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस शनिवार की रात आठ बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। ट्रेन के जनरल कोच में सवार विंध्याचल से पटना की यात्रा कर रहे रामकृष्ण नगर शेखपुरा पटना निवासी तुषार सिंह (35) चाय पीने के लिए नीचे उतर गया। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। यह देख कर तुषार सिंह चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। इसी बीच पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे गिरकर पहिए के पास पहुंच गया। यह देख यात्रियों की चीख निकल गई। वहां गश्त कर रहे आरपीएफ जवान ने गिरे हुए यात्री को हिलने-डुलने से मना किया। इस बीच प्रधान आरक्षी योगेंद्र बहादुर सिंह ने ट्रेन पर चढ़कर चेन पुलिंग कर दी जिससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला। यात्री को हल्की चोट आई थी। उसने आरपीएफ और जीआरपी को जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद वह उसी ट्रेन से गंतव्य की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed