फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Foot overbridge will start by March, will get relief

Chandauli News: मार्च तक शुरू हो जाएगा फुट ओवरब्रिज, मिलेगी राहत

Tue, 03 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Foot overbridge will start by March, will get relief
हावड़ा-दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर दूसरा फुटओवर ब्रिज मार्च तक शुरू हो जाएगा। फुट ओवर ब्रिज के चालू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। पुल पर गार्डर रखने के बाद सीढ़ियों का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके साथ शेड लगाने का काम भी शुरू हो गया है। अधिकारियों की माने तो 31 मार्च के पहले ही इसे पूरा कर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं उतरते हैं। यहां टिकट काउंटर से प्लेटफार्मों पर जाने के लिए एक फुटओवर ब्रिज है। वहीं एक प्लेटफार्म से आठ नंबर प्लेटफार्म पर जाने के लिए स्टेशन के मध्य संकरा फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। ऐसे में ट्रेनों के आने पर फुटओवर ब्रिज पर अत्यधिक भीड़ हो जाती है। 2007 में संकरे फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से कुचल कर 14 महिलाओं की मौत हो गई थी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 2020 में एक नया फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना तैयार की गई। पांच करोड़ की लागत से स्टेशन के पश्चिमी छोर पर एक नंबर से आठ नंबर तक के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण शुरू किया गया। इसे मार्च 2022 तक पूरा हो जाना था लेकिन तकनीकी कारणों से देरी हुई। इस संबंध में मंडल अभियंता मुख्यालय पी तिवारी ने बताया कि ओवर ब्रिज को मार्च में शुरू करा दिया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सेकेंड इंट्री गेट के लिए भी पुल होगा चालू
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का सेकेंड इंट्री गेट शुरू हो चुका है। लोको कॉलोनी की तरफ रिजर्वेशन काउंटर और सामान्य टिकट मिल रहा है। हालांकि अभी दूसरे तरफ से स्टेशन पर लोग संकरे पुल से आवागमन कर रहे हैं। वहीं मुख्य गेट के टिकट काउंटर से आठ नंबर प्लेटफार्म पर जाने के लिए मुख्य फुटओवर ब्रिज को सेकेंड इंट्री गेट तक बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए भी गार्डर चढ़ाया जा चुका है। फरवरी माह के अंत तक इसे भी चालू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed