फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Food grains will reach the house of Kotdars directly from FCI godown

एफसीआई गोदाम से सीधे कोटेदारों के घर पहुंचेगा खाद्यान

Sat, 27 Mar 2021 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Food grains will reach the house of Kotdars directly from FCI godown
सकलडीहा। शासन के निर्देश पर अप्रैल माह से एफसीआई गोदाम से सीधे कोटेदारों के यहां गरीबों का खाद्यान वितरण के लिये पहुंचेगा। खाद्यान वितरण के लिये एसडीएम के नेतृत्व में तहसील स्तरीय कमेटी गठित किया गया है। जिसमें प्रत्येक ब्लॉक के एक- एक सदस्य को नामित किया गया है। इस प्रकिया से कोटेदारों को काफी सहुलियत मिलेगी। साथ ही घटतौली की शिकायत भी समाप्त होगी। कमेटी में अध्यक्ष उपजिलाधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, निरीक्षक सदस्य सचिव, क्षेत्रीय खाद अधिकारी पूर्ति निरीक्षक सदस्य, राशन विक्रेता और परिवहन ठेकेदार के प्रतिनिधि सदस्य नामित किये गये है। राशन विक्रेताओं के प्रतिनिधि के रूप में सकलडीहा ब्लॉक में बथावर गांव निवासी धर्मपाल सिंह, चहनियां ब्लॉक में सरौली गांव निवासी सुरेश सिंह, धानापुर ब्लॉक के बभनियांव गांव निवासी गोपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं परिवहन ठेकेदार के रूप में सकलडीहा में प्रदीप सिंह, चहनिया प्रमोद सिंह और धानापुर में रविन्द्र कुमार सिंह को नामित किया गया है। जिनके देख रेख में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलेवरी व्यवस्था के तहत कोटेदारों को सीधे खाद्यान पहुंचेगा। इस बाबत एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत कोटेदारों को सीधे खाद्यान प्राप्त होगा। जिससे कोटेदारों को काफी सहुलियत मिलेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी श्वेता पांडेय, विपणन अधिकारी शालिनी पांडेय, सुशील कुमार सिंह, सागर प्रसाद, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी, केके मिश्रा, डॉ विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed